सतना:रेत कारोबारी पर फायरिंग करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस – Satna: 2 Brothers Arrested For Firing At Sand Trader, Weapon Recovered; Police Conduct Walking Parade

आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस
November 4, 2026

आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस
सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनका पैदल जुलूस निकाला गया।
कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के मुताबिक 28 सितंबर की रात संजय अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ कार से घर लौट रहे थे। भुजवा मोहल्ले में वे पान बंधवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में गोली संजय अग्रवाल की जांघ को छूकर निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें: सीहोर: एसबीआई से लोन का झांसा देकर सात ग्रामीणों से ठगे 4 लाख, फोन बंद किया तो जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान उमर खान (22) और उसके बड़े भाई भइया खान उर्फ मकबूल (27) के रूप में हुई। पुलिस ने करीब आठ दिन तक तलाश करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और उनका पैदल जुलूस निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी उमर खान के खिलाफ पहले से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं उसके बड़े भाई भइया खान उर्फ मकबूल के खिलाफ रंगदारी और मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना में दोनों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर आगे की जांच कर रही है।
November 13, 2026
मंडला के मवई क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा जंगली हाथी विस्तार जिले के मवई क्षेत्र के जंगलों में एक जंगली हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी डिंडौरी जिले के बजाग क्षेत्र के जंगलों से होते हुए रंजरा-बंजरा के जंगलों और आसपास के गांवों तक पहुंचा है। हाथी […]
November 10, 2026
मौके पर मौजूद परिजन विस्तार जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया में दीपावली की देर रात भरमार बंदूक फटने से हुई 45 वर्षीय भारत सिंह मार्को की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भांजे वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज […]
