शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:ब्रेक प्रेशर पाइप फटने से बस ट्रेलर से टकराई, बड़ा हादसा टला – Fortunately, Since The Bus Was Moving At A Low Speed, None Of The Passengers Sustained Any Injuries

November 4, 2026


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे ब्रेक प्रेशर पाइप फटने से एक सवारी बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के समय बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने के कारण किसी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से महराजगंज जा रही बस ने परतावल चौराहे पर यात्रियों को उतारा। इसके बाद बस जैसे ही आगे बढ़ी, करीब 10 मीटर की दूरी पर उसका ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। इसी दौरान पनियरा की तरफ से आ रहे ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस की रफ्तार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा थी। बस चालक के अनुसार, ब्रेक का प्रेशर पाइप फटने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। चौकी प्रभारी अनीस सिंह ने बताया कि बस को चौराहे से हटा दिया गया है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X