शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:दक्षिण भारत से दुर्लभ वनस्पतियों के नमूने लाए एमएलके पीजी कॉलेज के विद्यार्थी – Students From Mlk Pg College Brought Back Specimens Of Rare Plants From South India
बलरामपुर

Balrampur News:दक्षिण भारत से दुर्लभ वनस्पतियों के नमूने लाए एमएलके पीजी कॉलेज के विद्यार्थी – Students From Mlk Pg College Brought Back Specimens Of Rare Plants From South India

November 4, 2026


बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के एमएससी वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने दक्षिण भारत के शैक्षिक भ्रमण के दौरान एकत्र किए गए दुर्लभ वनस्पतियों के नमूनों को मंगलवार को विभाग में संरक्षित किया। 20 से 31 अक्तूबर तक चले इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, कोवलम और तिरुवनंतपुरम सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न भौगोलिक एवं पारिस्थितिक क्षेत्रों में पाई जाने वाली वनस्पतियों का अध्ययन किया और उनके नमूने एकत्र किए। इनमें लाइकोपोडियम, ग्लेइकेनिया, सेलाजिनेला के साथ ही सारगैसम, पैडिना, अल्वा, फ्यूकस और कॉडलोपा जैसे समुद्री शैवाल शामिल हैं। इन नमूनों का उपयोग बीएससी और एमएससी की प्रयोगात्मक कक्षाओं के साथ-साथ भविष्य के शोध कार्यों में भी किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मोहम्मद अकमल और डॉ. वीर प्रताप सिंह ने संरक्षित नमूनों का अवलोकन किया। सचिव और प्राचार्य ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

छात्रा रिचा उपाध्याय, इप्शिता और छात्र मोहम्मद फैज ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि प्राकृतिक परिवेश में वनस्पतियों को देखने और उनके नमूने एकत्र करने से उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा है।

इस शैक्षिक भ्रमण में रिचा उपाध्याय, इप्शिता, सौम्या सिंह, मोहम्मद फैज, सौम्य पांडेय, लक्ष्मी सोनी और शशि चौधरी शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, राहुल कुमार और अर्शिया खातून मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X