भरतपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप:ग्रामीणों ने चार आरोपियों को मौके से पकड़ा; एक अंधेरे में भागा – Bharatpur Four Accused Caught By Locals During Minor’s Assault Manhunt Underway For Escaped Suspect

सांकेतिक फोटो
November 4, 2026

सांकेतिक फोटो
भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को उसके घर से अगवा कर पड़ोसी मकान में ले जाकर पांच युवकों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मौके से चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
रात में घर से उठाकर ले गए
परिजनों के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा रात के समय अपने घर में शौचालय जाने के लिए उठी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक उसे घर से उठाकर ले गए। रात करीब 1:30 बजे पीड़िता का बड़ा भाई पानी पीने के लिए उठा तो बहन को घर में न पाकर परेशान हो गया। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आसपास बच्ची की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बालिका पड़ोसी के मकान में मिली।
ग्रामीणों ने चार आरोपियों को दबोचा
आसपास के ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों और उनके साथियों पर बच्ची के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने चचेरे भाइयों की संलिप्तता को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें- माइक बंद हुआ तो भड़के विधायक रविंद्र सिंह भाटी: बोले- सत्ता की कठपुतली न बनें अफसर, खाकी की गरिमा रखें
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अधिकारी सीओ कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस की विशेष टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और तमाम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
November 12, 2026
राजस्थान के भरतपुर जिले में खेत में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिले 42 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भुसावर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। वह ससुराल से घर लौटते समय लापता हो गए थे। अगले दिन एक खेत में अचेत अवस्था […]
November 11, 2026
राजस्थान के भरतपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर बांध बारैठा के पास धौलपुर के बसेड़ी से बयाना आ रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गई। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में नौ माह की मासूम […]
November 10, 2026
भरतपुर संभाग मुख्यालय के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरावली गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो […]
