शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
करवा चौथ 2026:कल सुबह कब खाएं सरगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय – Karwa Chauth 2026 Sargi Time Puja Muhurat Moonrise Time
अध्यात्म

करवा चौथ 2026:कल सुबह कब खाएं सरगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय – Karwa Chauth 2026 Sargi Time Puja Muhurat Moonrise Time

October 28, 2026


हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की प्रार्थना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद उपवास शुरू होता है, जो रात में चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद पूरा किया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, पूजा की थाली तैयार करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में करवा चौथ की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी खाने का समय और चंद्रोदय का समय।

करवा चौथ 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 29 अक्तूबर को व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं परंपरागत विधि से पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करेंगी।

Karwa Chauth 2026 Sargi Time puja muhurat moonrise time

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2026
– फोटो : Freepik

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2026

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है। पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में भगवान गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की आराधना की जाती है। महिलाएं कथा सुनकर परिवार में सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।

करवा चौथ 2026: पूजा में भूलकर भी न इस्तेमाल करें इस तरह का करवा, जानें मिट्टी, स्टील और लोहे से जुड़े नियम

Karwa Chauth 2026 Sargi Time puja muhurat moonrise time

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा
– फोटो : AI

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा

सरगी करवा चौथ की महत्वपूर्ण रस्मों में शामिल है। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसमें फल, मिठाइयां, मेवे और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं। कुछ परिवारों में सरगी के साथ नए कपड़े और श्रृंगार की वस्तुएं देने का भी रिवाज है। इसे ग्रहण करने के बाद महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं।

Karwa Chauth 2026 Sargi Time puja muhurat moonrise time

करवा चौथ पर सरगी खाने का सही समय
– फोटो : Adobe Stock

सरगी खाने का समय क्या है?

29 अक्तूबर को सूर्योदय लगभग सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होने का अनुमान है। इसलिए सरगी सूर्योदय से पहले ग्रहण करनी चाहिए। कई परिवारों में सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच सरगी खाने की परंपरा है। हालांकि, स्थानीय सूर्योदय और पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।

Karwa Chauth 2026 Sargi Time puja muhurat moonrise time

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
– फोटो : freepik

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ की रात चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। 29 अक्तूबर को चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया गया है। वास्तविक समय शहर के अनुसार बदल सकता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथों से जल ग्रहण करके उपवास पूरा करती हैं।

करवा चौथ 2026 उपाय: पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए जरूर करें ये उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी सुख-शांति

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X