Lakhimpur Kheri News:पैरों के निशान मिले, दिखने का दावा भी… फिर भी बाघ का सुराग नहीं – Footprints Found, Sightings Claimed… Yet No Sign Of Tiger
उचौलिया। गांव सोनौरिया में शनिवार को बाघ के पैरों के निशान मिलने के बाद से वन विभाग उसकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
मंगलवार शाम गांव निवासी अजीम ने मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर बाघ देखने का दावा किया। वह बाइक से मोहिउद्दीनपुर जा रहे थे। रास्ते में बाघ दिखाई देने पर वह गांव लौट आए और ग्रामीणों को सूचना दी।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि मंगलवार शाम बाघ दिखने के बताए गए स्थान पर पैरों के निशान नहीं मिले। ऐसे में वहां उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम को गांव में तलाशी अभियान चलाया। बुधवार को गांव के पश्चिम और दक्षिण दिशा में कैमरे लगाए गए। ड्रोन से भी आसपास के क्षेत्र की निगरानी की गई, लेकिन बाघ का सुराग नहीं मिला।
गन्ना बहुल क्षेत्र होने के कारण उसके खेतों में छिपे होने की आशंका है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है। संवाद
