Mahoba News:लोगोंं को तंबाकू नियंत्रण के प्रति करें जागरूक – Raise Awareness About Tobacco Control
महोबा। डीएम प्रभास कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट में तंबाकू नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। निर्देश दिए कि जनपद में तंबाकू नियंत्रण के प्रति व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसके लिए रैलियां, हस्ताक्षर अभियान व अन्य जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों और स्वास्थ्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूक किया जाए। कहा कि जनपद के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। निर्देश दिए कि तंबाकू नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यहां पर एडीएम इंद्र नंदन सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ डॉ. विनय कुमार आदि रहे।
