शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच फुटबॉल मैच बराबरी पर छूटा – The Football Match Between Khelo India And The Stadium Team Ended In A Draw

November 4, 2026


बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया, जो रोमांचक मुकाबले के बाद 2-2 की बराबरी पर छूटा।

फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए इस मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान सैफ अली, दिव्यांशु, आयुष, शुभ, शौर्य, मयंक, प्रतीक और शिवा सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे। कोच ने ऐसे मैचों को खिलाड़ियों के कौशल सुधार के लिए बेहद उपयोगी बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X