शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर:पौने चार करोड़ के टेंडर पर विवाद, अपर मुख्य अधिकारी की बढ़ाई गई सुरक्षा – Ghazipur Dispute Over Tender Worth Rs 3.75 Crore Security For Additional Chief Officer Has Been Increased
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर:पौने चार करोड़ के टेंडर पर विवाद, अपर मुख्य अधिकारी की बढ़ाई गई सुरक्षा – Ghazipur Dispute Over Tender Worth Rs 3.75 Crore Security For Additional Chief Officer Has Been Increased

November 4, 2026


Ghazipur Dispute over tender worth Rs 3.75 crore security for Additional Chief Officer has been increased

भूनी टोल पर तैनात पुलिस फोर्स

विस्तार

जिला पंचायत में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जारी करीब पौने चार करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। तीन दिन पहले टेंडर प्रक्रिया को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और प्रशासक के पति के बीच विवाद होने की चर्चा है। इस दौरान बंद कमरे में कहासुनी और पिस्टल निकलने की भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले के बाद अपर मुख्य अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है।

22 अक्तूबर को जारी हुआ था टेंडर

जिला पंचायत की ओर से 22 अक्तूबर को 16वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़कों की गड्ढामुक्ति के कार्यों के लिए टेंडर जारी किया गया था। इसकी अनुमानित लागत करीब पौने चार करोड़ रुपये बताई गई है। टेंडर में जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों को ही आवेदन करना था। बताया जा रहा है कि टेंडर अपने करीबियों को दिलाने को लेकर खींचतान चल रही थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X