Gonda News:कटरा बाजार में रोजगार मेला आज – Job Fair In Katra Bazar Today
गोंडा। कटरा बाजार के भारतीय इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में 25 से अधिक कंपनियां एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बावन सिंह ऑफर लेटर देंगे। मेले में बैंक, उद्योग, खादी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल भी लगेंगे। यहां युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण और सब्सिडी की जानकारी मिलेगी। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम ने बताया कि पंजीकरण और प्रतिभाग निशुल्क है। युवा rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। (संवाद)
