शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:52 लाख 60 हजार की ठगी के दो मामले दर्ज – Two Cases Of Fraud Totaling 52.6 Lakh Rupees Registered

November 4, 2026


होशियारपुर। जिला पुलिस ने कुल 52 लाख 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में दो मामले दर्ज कर दो कथित आरोपियों को नामजद किया है। नई आबादी के मन्नू सेठी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि मोहाली के संजन शर्मा ने उनकी बेटी को दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना में नीट सीट दिलाने के लिए 50 लाख रुपये लिए। बेटी को मेरिट पर दूसरे कॉलेज में सीट मिलने के बाद, पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने धमकियां दी। पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर पुलिस ने संजन शर्मा को नामजद कर मामला दर्ज किया। गढ़दीवाल के रजत शर्मा ने गढ़दीवाला पुलिस को बताया कि कोलकाता के हरजीत सिंह ने गाड़ी बेचने के नाम पर उनसे 2 लाख 60 हजार रुपये ठगे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X