शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सूरतगढ़:बैटरी में धमाके के बाद आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, पलक झपकते ही खाक, बाल-बाल बचे दो बच्चे – Suratgarh: Electric Scooter Bursts Into Flames After Battery Explosion, Two Children Narrowly Escape
श्रीगंगानगर

सूरतगढ़:बैटरी में धमाके के बाद आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, पलक झपकते ही खाक, बाल-बाल बचे दो बच्चे – Suratgarh: Electric Scooter Bursts Into Flames After Battery Explosion, Two Children Narrowly Escape

November 5, 2026


Suratgarh: Electric Scooter Bursts into Flames After Battery Explosion, Two Children Narrowly Escape

हादसे का सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

सूरतगढ़ में बाबा रामदेव मंदिर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। घटना के समय स्कूटी पर सवार एक बालक ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पास मौजूद दूसरे बच्चे ने भी फुर्ती दिखाते हुए सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी चिमनलाल पेंटर के बेटे शुभम को साथ ले जाने के लिए पड़ोस का लड़का गौरव अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर आया था। शुभम अपनी स्कूटी को घर के अंदर खड़ा कर रहा था, जबकि गौरव बाहर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गौरव की स्कूटी से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। बच्चे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और स्कूटी में आग भड़क उठी।

ये भी पढ़ें: Kotputli News: 16 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म का आरोपी, नारायणपुर पुलिस ने शिकंजे में लिया

आग लगते ही गौरव बिना देर किए स्कूटी से नीचे कूद गया। पास मौजूद शुभम ने भी तत्काल वहां से हटकर सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि दोनों बच्चों ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी और चार्जिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X