Pilibhit News:सोने की चैन व नकदी न देने से विवाहिता को घर से निकाला – Married Woman Driven Out Of The House For Refusing To Hand Over Gold Chain And Cash
घुंघचाई। दहेज में नकदी और सोने की चैन ना देने पर विवाहिता को माल जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2025 को दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी मुनीष कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ महीनों के बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन की मांग शुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति एक महिला के उकसाने पर दहेज मांगता है और परेशान करता है। 26 जून को माल जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले की तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के आदेश पर घुंघचाई पुलिस ने पति मुनीष कुमार, सास गीता देवी,ससुर राजाराम,देवर मुकेश,ननद खुशबू, छत्रपाल,रामनरायन, ज्ञानप्रकाश,अजय पाल, आयुष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।
