शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:हनुमान जी ने उजाड़ी अशोक वाटिका, अक्षय कुमार किया वध – Hanuman Ji Laid Waste To The Ashoka Vatika And Slew Akshaya Kumara
चंदौली

Chandauli News:हनुमान जी ने उजाड़ी अशोक वाटिका, अक्षय कुमार किया वध – Hanuman Ji Laid Waste To The Ashoka Vatika And Slew Akshaya Kumara

November 5, 2026


Hanuman Ji laid waste to the Ashoka Vatika and slew Akshaya Kumara.

सैयदराजा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक

सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत के रामलीला मैदान में 133 वर्ष पुरानी श्रीरामलीला में मंगलवार की रात सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन लीला का मंचन किया गया। हनुमान के पराक्रम और सोने की लंका को जलाने का दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल लोहता (काशी) के कलाकारों ने अपने अभिनय से रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लीला का आरंभ सुग्रीव की ओर से हनुमान सहित वानर सेना को माता सीता की खोज में चारों दिशाओं में भेजने से हुआ। दक्षिण दिशा में समुद्र किनारे पहुंचे हनुमान की भेंट जटायु के भाई संपाती से होती है। संपाती उन्हें सीता के लंका स्थित अशोक वाटिका में होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद हनुमान समुद्र पार कर अशोक वाटिका पहुंचते हैं और माता सीता को भगवान श्रीराम की दी हुई मुद्रिका दिखाकर अपना परिचय देते हैं। श्रीराम का संदेश सुनकर माता सीता भावुक हो जाती हैं।

इसके बाद हनुमान अशोक वाटिका के फल खाने लगते हैं और पूरी वाटिका उजाड़ देते हैं। रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को उन्हें पकड़ने के लिए भेजता है। घमासान युद्ध में हनुमान उसका वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाद से युद्ध होता है।

वह ब्रह्मफांस का प्रयोग करता है, जिसके सम्मान में हनुमान स्वयं को बंधवा लेते हैं। रावण के दरबार में विभीषण दूत वध को नीति विरुद्ध बताते हैं, लेकिन रावण उनकी बात अनसुनी कर हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। हनुमान जलती पूंछ से पूरी लंका में आग लगा देते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X