पंजाब में पराली जलाने की मामलों में हो रही बढ़ोतरी ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सूबे के चार और जिले पराली जलाने के नए हॉटस्पॉट बनकर सामने आए हैं। गुरदासपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और संगरूर में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। यही कारण है कि आयोग ने मंगलवार को गुरदासपुर और कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को पराली जलाने के मामलों में वृद्धि के चलते कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। अब राज्य सरकार के सामने भी इन जिलों में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती है।