बच्चों का गजब टैलेंट, एक साथ खड़े होकर बनाया विशाल दीपक, वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल
Last Updated:
दिवाली पर स्कूली बच्चों का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पीली, लाल और नीली यूनिफॉर्म पहने बच्चों ने मिलकर अपने शरीर से विशालकाय दीये की आकृति बनाई. ड्रोन से कैद यह खूबसूरत नजारा लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
Viral Video : दिवाली का त्योहार हो और चारों तरफ रोशनी, खुशियां और उत्साह देखने को न मिले, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं. वहीं, स्कूलों में भी बच्चे अलग-अलग तरह की चीजों के जरिए दीपावली का जश्न मनाते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी बच्चों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. इसमें स्कूली बच्चों ने मिलकर अपने शरीर से एक विशालकाय दीये की आकृति बनाई है. ऊपर से ड्रोन कैमरे में कैद हुआ यह नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है.
बच्चों ने मिलकर बनाया दीया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े खुले मैदान में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे इकट्ठा हुए हैं. मैदान में पहले से ही चाक की मदद से एक विशाल दीये की रूपरेखा तैयार की गई है. इसके बाद अलग-अलग रंगों की यूनिफॉर्म पहने बच्चे अपनी तय जगहों पर पहुंचने लगते हैं. कोई बच्चा पीली ड्रेस में नजर आता है तो कोई लाल और नीली यूनिफॉर्म में दिखाई देता है. सभी बच्चे बेहद अनुशासन के साथ अपनी-अपनी जगह पर बैठते हैं. देखते ही देखते पूरा मैदान एक खूबसूरत कलाकृति में बदल जाता है.
तीन रंगों से तैयार हुई दीये की शानदार आकृति
इस फॉर्मेशन की सबसे खास बात बच्चों की रंगों के हिसाब से की गई व्यवस्था है. नीले कपड़े पहने बच्चों ने दीये के निचले हिस्से को तैयार किया, जबकि लाल यूनिफॉर्म वाले बच्चों ने बीच का हिस्सा बनाया. वहीं, पीले कपड़े पहने बच्चों ने दीये की लौ का आकार तैयार किया.
जब सभी बच्चे अपनी जगह पर बैठ जाते हैं, तो ऊपर से देखने पर यह पूरा दृश्य एक विशालकाय जलते हुए दीपक जैसा नजर आता है. ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया यह नजारा वाकई देखने लायक है. बच्चों की एकजुटता और उनकी मेहनत इस वीडियो को और भी खास बना देती है.
View this post on Instagram
