शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Nissan का दिवाली धमाका! Magnite और Gravite की खरीद पर दे रही फ्री CNG किट; ऐसे उठाएं मौके का लाभ
ऑटो

Nissan का दिवाली धमाका! Magnite और Gravite की खरीद पर दे रही फ्री CNG किट; ऐसे उठाएं मौके का लाभ

November 5, 2026


Last Updated:

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो निसान का ये फेस्टिव ऑफर आपके हजारों रुपये बचा सकता है. कंपनी अपनी दो पॉपुलर गाड़ियों Nissan Magnite और 7-सीटर Gravite पर ₹86,000 तक की CNG किट बिल्कुल फ्री दे रही है. खास बात ये है कि इस ऑफर में किट के साथ 3 साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिल रही है. लेकिन इस छूट का फायदा हर वेरिएंट पर नहीं मिलेगा. जानिए कौन-सी गाड़ी के किस मॉडल पर मिलेगा ये बड़ा फायदा और कब तक कर सकते हैं बुकिंग.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside
Nissan का दिवाली धमाका! Magnite और Gravite की खरीद पर दे रही फ्री CNG किटZoom

Nissan अपनी Magnite और Gravite पर दे रही फ्री CNG किट.

Nissan Motor India त्योहारी सीजन में कार खरीदारों को लुभाने के लिए एक बड़ा और किफायती दांव चला है. कंपनी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite और हाल ही में चर्चा में आई 7-सीटर Nissan Gravite पर फ्री सीएनजी किट का शानदार फेस्टिव ऑफर दे रही है. इस आकर्षक ऑफर के तहत ग्राहकों को करीब 86,000 रुपये तक की सरकारी मान्यता प्राप्त रेट्रोफिट सीएनजी किट बिल्कुल फ्री में लगाई जा रही है.

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा के सफर में फ्यूल के भारी खर्च को देखते हुए सीएनजी गाड़ियां मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी हुई हैं. ऐसे में निसान का ये कदम उन ग्राहकों के लिए राहत भरा है जो नई गाड़ी खरीदने के साथ-साथ फ्यूल खर्च में भी लंबी बचत चाहते हैं. ये सीमित अवधि का ऑफर 16 नवंबर 2026 तक बुक की जाने वाली गाड़ियों पर ही मान्य है, जिसे कंपनी वारंटी कवरेज के साथ उपलब्ध करा रही है.

फेस्टिव ऑफर और रूल

निसान इंडिया के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को रेट्रोफिटमेंट किट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

Nissan Magnite: इसके सभी नॉन-टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर सीएनजी किट मुफ्त उपलब्ध है. हालांकि बेस ट्रिम्स (Visia MT, Visia EZ-Shift और Visia+ MT) इसमें शामिल नहीं हैं. मैग्नाइट की सिंगल-सिलेंडर सीएनजी किट की सामान्य कीमत ₹74,999 है.

Nissan Gravite: इसके टॉप-स्पेक Tekna वेरिएंट पर ये लाभ दिया जा रहा है. इसमें डुअल-सिलेंडर (2 x 25 लीटर) सेटअप वाली सीएनजी किट लगाई जाएगी, जिसका मार्केट प्राइस ₹85,999 है.

वारंटी: ये सरकार द्वारा प्रमाणित रेट्रोफिट किट है, जिस पर स्टैंडर्ड गाड़ी की वारंटी के अलावा थर्ड पार्टी द्वारा 3 साल या 1,00,000 किमी (जो पहले पूरा हो) की वारंटी दी जा रही है.

1. Nissan Magnite

  • डिजाइन: मैग्नाइट को स्पोर्टी और मस्कुलर स्टांस दिया गया है. इसमें सिग्नेचर क्रोम-फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल, एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, फ्लोटिंग रूफलाइन और 205 मिमी का सेगमेंट-लीडिंग ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
  • इंटीरियर व फीचर्स: इसका केबिन प्रीमियम और ड्राइवर-सेंट्रिक है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 7-इंच डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
  • सेफ्टी: पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग कैमरा और हिल-स्टार्ट असिस्ट शामिल हैं.
  • इंजन/माइलेज: इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. सीएनजी मोड में ये कार लगभग 19 से 20 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज देती है.

2. Nissan Gravite

  1. डिजाइन: ग्रेवाइट एक मल्टीपर्पज़ 7-सीटर व्हीकल है, जिसका फ्रंट पियानो ब्लैक ग्रिल, बोल्ड क्रोम एक्सेंट, स्प्लिट क्रिस्टल-एज एलईडी टेल लैंप्स, मस्कुलर व्हील आर्च और 15-इंच के ड्यूल-टोन फ्लेक्स व्हील्स के साथ काफी आकर्षक लगता है.
  2. इंटीरियर व फीचर्स: केबिन में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वुडन फिनिश डुअल-टोन डैशबोर्ड और तीनों रो के लिए इंडिपेंडेंट रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स दिए गए हैं. 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कूल्ड स्टोरेज कम्पार्टमेंट्स इसके सफर को आरामदायक बनाते हैं.
  3. सेफ्टी: ग्रेवाइट में 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), रियर व्यू कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं.
  4. इंजन/माइलेज: इसमें भी 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. सीएनजी किट के साथ ग्रेवाइट लगभग 23 से 24 किमी/किग्रा तक का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X