शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:छठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, फाइनल में जापान से मुकाबला; सीएम मान रहेंगे मौजूद – Asian Champions Trophy 2026 Final: India Face Japan As Harmanpreet Singh’s Team Eyes Sixth Title
खेल

November 5, 2026

Asian Champions Trophy 2026 Final: India Face Japan as Harmanpreet Singh's Team Eyes Sixth Title

भारतीय हॉकी टीम
– फोटो : IANS

विस्तार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में गुरुवार को मेजबान भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शाम सात बजे से यह फाइनल खेला जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने पर होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X