शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:गृह मंत्री के करनाल और अंबाला के कार्यक्रम में कैथल से जाएंगी 171 बसें – 171 Buses Will Travel From Kaithal For The Home Minister’s Events In Karnal And Ambala
कैथल

Kaithal News:गृह मंत्री के करनाल और अंबाला के कार्यक्रम में कैथल से जाएंगी 171 बसें – 171 Buses Will Travel From Kaithal For The Home Minister’s Events In Karnal And Ambala

November 5, 2026


171 buses will travel from Kaithal for the Home Minister's events in Karnal and Ambala.

कैथल के बस स्टैंड पर निजी बसों में चढ़ते यात्री। संवाद

कैथल। करनाल और अंबाला में 5 नवंबर यानी वीरवार को गृह मंत्री अमित शाह की रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कैथल से 171 बसें जाएंगी। इसका सीधा खमियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।

रैली में भीड़ जुटाने और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए कैथल बस डिपो से कुल 171 बसों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें किलोमीटर स्कीम की बसें भी शामिल की गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में सरकारी बसों के रैली मार्ग पर जाने से जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा सकती है।

इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गृह मंत्री की रैली के लिए अंबाला रूट पर 80 बसें और करनाल रूट के लिए 91 बसें तैयार की गई हैं। कैथल डिपो में बसों की भारी किल्लत को देखते हुए मुख्यालय के निर्देश पर फतेहाबाद डिपो से 40 बसें और करनाल डिपो से 30 अतिरिक्त बसें कैथल मंगवाई गई हैं। इन बसों को यात्रियों के लिए चलाया जाएगा लेकिन 70 बसें यात्रियों की संख्या के अनुसार कम हैं। इसके कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कैथल के बस स्टैंड पर निजी बसों में चढ़ते यात्री। संवाद

कैथल के बस स्टैंड पर निजी बसों में चढ़ते यात्री। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X