शहडोल:मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, गांव में छाया मातम – Shahdol: 28-year-old Drowns While Fishing; Father And Uncle Also Died In Earlier Water Accidents

मौके पर लगी भीड़
November 5, 2026

मौके पर लगी भीड़
जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के करबला घाट पुल के नीचे सोमवार शाम मछली पकड़ने गए 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मछली पकड़ते समय युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका है, जिसके चलते वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान संदीप बैगा पिता भैयालाल बैगा (28) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संदीप सोमवार शाम करीब 5 बजे करबला घाट पुल के नीचे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे पटवारी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नगर पालिका के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पिता और बड़े पिता की भी डूबने से हुई थी मौत
हादसे के बाद परिवार से जुड़ी पुरानी घटनाओं की भी चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि जिस करबला घाट पर संदीप की डूबने से मौत हुई, उसी स्थान पर पूर्व में उसके बड़े पिता की भी पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं संदीप के पिता की जान भी चचाई बांध में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से गई थी। एक ही परिवार में पानी में डूबने से हुई इन घटनाओं ने गांव में शोक का माहौल और गहरा कर दिया है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
