Bageshwar News:संवेदनशील क्षेत्र में पौधरोपण कराने की मांग – Demand For Carrying Out Plantation In A Sensitive Area
बागेश्वर। जिले के बिलौनासेरा वार्ड में संवेदनशील जगहों पर जमीन धंसने से कई परिवार प्रभावित हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पौधरोपण करवाने की मांग की है।
सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत के आस-पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। इसके कारण आस-पास क्षेत्र की जमीन धंसने लगी है। इससे करीब 100 से अधिक परिवार, दुकानों के अतिरिक्त बस डिपो भी प्रभावित है। बताया कि इससे पहले भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लोगों ने वन विभाग से निरीक्षण करवाकर प्रभावित क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्र में वनीकरण और सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की। इस मौके पर रमेश प्रकाश, बलवंत सिंह दफौटी, चनीराम, महेश प्रकाश, मंजू देवी, दीवान राम, ख्याली दत्त जोशी, अर्जुन सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
