शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:एक नवंबर से जीएसटी नियमों में बड़े बदलाव, पंजीयन से लेकर रिफंड तक के नियम हुए आसान, पढ़ें डिटेल – Kanpur Major Changes To Gst Rules Effective November 1st  Procedures From Registration To Refunds simplified
कानपुर

कानपुर:एक नवंबर से जीएसटी नियमों में बड़े बदलाव, पंजीयन से लेकर रिफंड तक के नियम हुए आसान, पढ़ें डिटेल – Kanpur Major Changes To Gst Rules Effective November 1st  Procedures From Registration To Refunds simplified

November 5, 2026


Kanpur Major changes to GST rules effective November 1st  procedures from registration to refunds simplified

संतोष कुमार गुप्ता
– फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर के कारोबारियों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के निर्णयों के अनुपालन में 26 और 28 अक्टूबर को जारी किए गए महत्वपूर्ण परिपत्र संख्या 257 से 266 और विज्ञप्तियां एक नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना और करदाताओं के सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना है।

नए नियमों के तहत जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया गया है। परिपत्र संख्या 257 के अनुसार अब आवेदन के समय आयकर पैन के आधार पर सही नाम, व्यवसाय की प्रकृति और अधिकृत व्यक्ति की जानकारी देनी होगी। मालिकाना हक के लिए रन्ट एग्रीमेन्ट या सहमति पत्र मान्य होंगे। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब विभाग द्वारा उद्यम प्रमाणपत्र की मांग नहीं की जाएगी। साथ ही, बैंक खाते का विवरण आवेदन के समय देना अनिवार्य नहीं है। इसे पंजीयन के बाद भी अपडेट किया जा सकता है। सामान्य तौर पर सात कार्य दिवस के भीतर पंजीयन निस्तारित कर दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X