शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:टहलकर घर लौट रही महिला को लोडर ने रौंदा, मौके पर मौत – Woman Returning Home On Foot Run Over By A Loader; Dies On The Spot

November 5, 2026


सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थी। घर लौटते समय प्राथमिक विद्यालय के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद चालक लोडर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

चकसैनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी नीलू (32) बृहस्पतिवार सुबह टहलने के लिए टेढ़ीमोड़ की ओर गई थी। सुबह करीब छह बजे वह वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान थुलगुला प्राथमिक विद्यालय के पास देवीगंज की ओर से सैनी जा रहे तख्त लदे लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की तस्वीर कैद हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

नीलू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति मनोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। नीलू अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गई है। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।

इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल लोडर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X