शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
36.47 KM माइलेज, 6 एयरबैग…इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक सेडान! कीमत मात्र ₹6,69,990 से शुरू
ऑटो

36.47 KM माइलेज, 6 एयरबैग…इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक सेडान! कीमत मात्र ₹6,69,990 से शुरू

November 5, 2026


होमफोटोऑटोकार

इस दिवाली घर लाइए बेस्ट ऑटोमैटिक सेडान! कीमत मात्र ₹6,69,990 से शुरू

Last Updated:

Best Automatic Sedan Cars in India: अगर आप बार-बार क्लच और गियर बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो ऑटोमैटिक सेडान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं. भारतीय बाजार में Tata Aeris से लेकर Maruti Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze तक कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इनमें कम कीमत, शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सेफ्टी का कॉम्बिनेशन मिलता है. जानिए इन 4 ऑटोमैटिक कारों की कीमत, इंजन, माइलेज और खासियत.

Tata Aeris: ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसे मात्र ₹6,69,990 में खरीद सकते हैं. इसका एक्सटीरियर स्लीक कूपे-स्टाइल सेडान प्रोफाइल, इनफिनिटी एलईडी कनेक्टेड टेललैंप्स और R15 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ बेहद आकर्षक नजर आता है. केबिन की बात करें तो इसमें प्रीमियम फिनिश, वेन्टिलेटेड सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 419-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, हाई-स्ट्रेंथ स्टील चेसिस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं. कार में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 84 bhp पावर जनरेट करता है. इसका 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स काफी स्मूद शिफ्टिंग देता है. पेट्रोल ऑटोमैटिक में ये लगभग 19–20 kmpl और iCNG ऑटोमैटिक में 28.06 km/kg तक का माइलेज ऑफर करती है.

Maruti Suzuki Dzire: नई डिजायर ऑटोमैटिक (AMT) की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,72,100 से शुरू होती है. नई डिजाइन में शार्प एलईडी हेडलाइट्स, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और स्लीक टेललैंप्स दिए गए हैं. इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड, 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और सेगमेंट-फर्स्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेफ्टी के मोर्चे पर नई डिजायर को 5-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली है, जिसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और ईएसपी स्टैंडर्ड हैं. इसमें 1.2 लीटर Z-सीरीज़ 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (82 PS / 112 Nm) 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में इसका ARAI माइलेज 26.13 kmpl और सीएनजी एएमटी में 36.47 km/kg का दमदार आंकड़ा मिलता है.

Hyundai Aura: इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,38,821 से शुरू होती है. इसके एक्सटीरियर में सिग्नेचर पेंटागोनल ग्रिल, बूमरैंग-शेप ट्विन एलईडी डीआरएल और स्टाइलिश रियर डिजाइन मिलता है. केबिन में क्रोम फिनिशिंग, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, रियर एसी वेंट, कूल्ड ग्लवबॉक्स और 402 लीटर का गहरा बूट स्पेस दिया गया है.

पैसेंजर सेफ्टी के लिए हुंडई ऑरा के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं. इसमें 1.2 लीटर 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS पावर और 114 Nm टॉर्क देता है. 5-स्पीड स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ये कार शहरों में बेहद रिफाइंड ड्राइव और करीब 17 kmpl का ARAI माइलेज निकालती है.

Honda Amaze: इसके ऑटोमैटिक (CVT) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹8,70,400 से शुरू होती है. एक्सटीरियर लुक बड़ी होंडा सेडान से इंस्पायर्ड बोल्ड क्रोम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर लैंप्स और मस्कुलर स्टांस पेश करता है. इंटीरियर में स्पेशियस ब्लैक-बेज केबिन, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और 416 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है.

सेफ्टी में ये कार 6 एयरबैग्स, Bharat NCAP 5-स्टार सेफ्टी स्ट्रक्चर और टॉप वेरिएंट में होंडा सेंसिंग (ADAS) ऑफर करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.2 लीटर 4-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन (89 PS / 110 Nm) मिलता है. सेगमेंट में इसका CVT गियरबॉक्स सबसे स्मूद और जर्क-फ्री ड्राइविंग का एक्सपीरिएंस कराता है, जहां ये 18.65 से 19.46 kmpl तक का माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X