Rudraprayag News:फोटो- दीपावली पर बिजली की समस्या से निपटने को लाइनों का सुधारीकरण – The Power Corporation Replaced Old Cables In The City Area And Completed The Inspection Of Power Lines
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर।
दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों का सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र से लेकर मुख्य नगर क्षेत्र तक विद्युत केबल की जांच की गई है। साथ ही कई स्थानों पर पुरानी केबल बदल दी गई हैं।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राहुल चांदना ने बताया कि दीपावली को देखते हुए नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों का सुधारीकरण किया गया है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में लोनिवि परिसर से पूल्ड हाउस तक पुरानी केबल बदली गई है। इसके अलावा नगर के अन्य स्थानों पर भी खराब और पुरानी विद्युत केबल बदलने का कार्य किया गया है।
