Gonda News:4.26 करोड़ रुपये से बनेगी 5.2 किमी सड़क – A 5.2 Km Road Will Be Built At A Cost Of Rs 4.26 Crore
मुजेहना। शांतिनगर-दिनारा से भुलैया, मुंगरौल, लौहारी होते हुए रामनगर तक 5.2 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास बृहस्पतिवार को किया गया। विधायक विनय द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क निर्माण पर 4.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शुक्ल, मंशाराम वर्मा, शेषराम बारी, मुनींद्र शर्मा, पंकज आजाद, रामलाल मौर्य, लखपति शुक्ल, प्रमोद पांडेय, लकी सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
