शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
28.65 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस हाइब्रिड SUV पर मिल रहा ₹1.21 लाख का बंपर दिवाली डिस्काउंट
ऑटो

28.65 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस हाइब्रिड SUV पर मिल रहा ₹1.21 लाख का बंपर दिवाली डिस्काउंट

November 6, 2026


Last Updated:

दिवाली पर नई SUV खरीदने का प्लान है तो Maruti Suzuki Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. कंपनी इस प्रीमियम SUV पर ₹1.21 लाख तक के डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स दे रही है. खास बात है कि ये कार 28.65 kmpl तक का माइलेज देती है. जानिए इस ऑफर में कितनी होगी बचत, क्या है इसकी शुरुआती कीमत और कौन से फीचर्स बनाते हैं इसे खास.

ख़बरें फटाफट

इस हाइब्रिड SUV पर मिल रहा ₹1.21 लाख का बंपर दिवाली डिस्काउंटZoom

Maruti Suzuki Victoris पर इस महीने 1.21 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है.

Maruti Suzuki ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी Maruti Suzuki Victoris पर आकर्षक दिवाली ऑफर्स की घोषणा की है. अगर आप इस दीवाली बेहतरीन माइलेज, मॉडर्न लुक और एडवांस फीचर्स वाली दमदार मिड-साइज एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो विक्टोरिस का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. कंपनी अपने इस फ्लैगशिप मॉडल पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट समेत तगड़े इंसेंटिव दे रही है.

ये कार अपनी क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी और शानदार ड्राइविंग रेंज के चलते बाजार में पहले से ही खूब पसंद की जा रही है. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान ये नया डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को काफी हद तक कम करेगा और कार खरीदने का शानदार मौका देगा. आइए जानते हैं कि इसे कितने डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. साथ ही इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज तक की डिटेल पर एर नज़र डालते हैं.

डिस्काउंट और ऑफर्स की डिटेल

Maruti Victoris Strong Hybrid पर कुल 1.21 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 31,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड शामिल है. अगर ग्राहक पुरानी कार एक्सचेंज नहीं कराना चाहते, तो उनके लिए 45,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव भी उपलब्ध है, जिसे एक्सचेंज बोनस के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है. इस SUV की एक्स शोरूम कीमत ₹10,49,900 से शुरू होती है.

डिजाइन, फीचर्स और इंजन

मारुति सुजुकी विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज और मॉडर्न तकनीक के साथ तैयार किया है. इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • डिजाइन: इसमें बोल्ड क्रोम ग्रिल, स्लीक एलईडी डीआरएल, ऑल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललाइट्स और मस्कुलर एसयूवी स्टांस मिलता है, जो सड़क पर दमदार प्रजेंस देता है.
  • केबिन और कम्फर्ट: केबिन में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे लग्जरी टच दिए गए हैं.
  • इंफोटेनमेंट व कनेक्टिविटी: कार में 10.1-इंच का टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और सुजुकी कनेक्ट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.
  • सेफ्टी फीचर्स: इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और लेवल-2 ADAS जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी है. ये सेटअप लगभग 114.4 बीएचपी की कंबाइंड पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो e-CVT गियरबॉक्स के साथ काम करता है.
  • माइलेज: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक की बदौलत ये एसयूवी 28.65 किमी/लीटर (ARAI सर्टिफाइड) का जबर्दस्त माइलेज देती है. ये प्योर ईवी मोड पर भी शहर के ट्रैफिक में आसानी से ड्राइव की जा सकती है.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X