शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना:शेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार; क्या कहा? – Trump Blames Democrats For Us Stock Market Fall After Election Results
दुनिया

हार छिपाने के लिए ट्रंप का नया बहाना:शेयर बाजार में गिरावट के लिए डेमोक्रेट्स को ठहराया जिम्मेदार; क्या कहा? – Trump Blames Democrats For Us Stock Market Fall After Election Results

November 6, 2026


Trump Blames Democrats for US Stock Market Fall After Election Results

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इसे इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक बताया। ट्रंप ने कहा कि यह सब देखना बहुत दुखद है।

ट्रंप ने किसे जिम्मेदार ठहराया?

ट्रंप ने लिखा, चुनाव के नतीजों के आधार पर शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक देखा। यह देखना बहुत दुखद है। हमें उस स्तर तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। और फिर यह सब हो गया। इसलिए आपके 401(के) खातों में जमा रकम भी घट गई है। याद रखिए, इसके लिए रिपब्लिकन जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि डमोक्रेट्स (डेमोक्रेट्स) जिम्मेदार थे। 

उन्होंने आगे लिखा, हालांकि, डरने की जरूरत नहीं है। हम जल्द ही, किसी न किसी तरह, पहले से कहीं ज्यादा बड़े और मजबूत होंगे। अमेरिका को फिर से महान बनाएं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा: जॉर्जिया के पहले सिख विधायक बने ज्योत; रंजीव को मिशिगन में बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब उनको हालिया मध्यावधि चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह चुनाव अमेरिकी राजनीतिक इतिहास का एक ऐसा मील का पत्थर साबित हुआ है, जहां दशकों पुराने सियासी समीकरण पूरी तरह पलट गए हैं।


देश भर के मतदाताओं ने अभूतपूर्व विविधता दिखाते हुए कई ऐतिहासिक और जमीनी बदलावों पर अपनी मुहर लगाई है। संसद और गवर्नर्स के पदों पर हुए इस बड़े फेरबदल से आने वाले समय में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X