शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:चंबा में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता; जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं – Chamba Himachal Earthquake Magnitude 3.2 Friday Morning
चंबा

हिमाचल:चंबा में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता; जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं – Chamba Himachal Earthquake Magnitude 3.2 Friday Morning

November 6, 2026


chamba himachal earthquake magnitude 3.2 friday morning

भूकंप के झटके

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर धरती हिली, जिससे लोगों में हलचल मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में रहा।

सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह की अनहोनी अथवा नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन की ओर से हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X