शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:किराये के विवाद में ट्रैवल्स संचालक और बेटे पर मारपीट का आरोप, महिलाओं को भी पीटा, दो घायल – Shahdol: Travel Operator And Son Accused Of Assault Over Fare Dispute, Two Women Injured
शहडोल

शहडोल:किराये के विवाद में ट्रैवल्स संचालक और बेटे पर मारपीट का आरोप, महिलाओं को भी पीटा, दो घायल – Shahdol: Travel Operator And Son Accused Of Assault Over Fare Dispute, Two Women Injured

November 6, 2026


Shahdol: Travel Operator and Son Accused of Assault Over Fare Dispute, Two Women Injured

मारपीट के बीच पहुंची पुलिस।

विस्तार

प्रयागराज से परिवार के साथ लौट रहे कोतमा निवासी एक युवक और उसके परिजनों के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराये और अतिरिक्त रकम की मांग को लेकर निजी ट्रैवल्स के संचालक और उसके बेटे ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। घटना में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने ट्रैवल्स संचालक सुनील लांबा उर्फ बाबी और उसके बेटे प्रथम लांबा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कोतमा निवासी कार्तिकेय बाजपेयी (20) अपने मामा के निधन के बाद उनका शव बाबी ट्रैवल्स की गाड़ी क्रमांक सीजी 10 बीएच 7820 से प्रयागराज ले गए थे। वाहन में उनकी मां अनीता बाजपेयी, मौसी ममता शुक्ला, नानी सहित परिवार की अन्य महिलाएं भी सवार थीं। कार्तिकेय के मुताबिक प्रयागराज से वापस लौटने के लिए पहले किराया तय नहीं हुआ था। इसके बावजूद ट्रैवल्स संचालक ने पहले 16 हजार रुपये लिए। बाद में दोबारा रकम की मांग की और 2500 रुपये का डीजल भी डलवाया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: घर में केयरटेकर रखने से पहले कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एजेंसियों की मनमानी पर भी लगेगी लगाम

शहडोल पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

परिजनों का आरोप है कि शहडोल पहुंचने के बाद चालक ने अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। रीवा होटल के पास सुबह कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ट्रैवल्स संचालक के बेटे ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे उसमें सवार एक महिला नीचे गिर गई। इसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घटना के चलते सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर सोहागपुर थाना प्रभारी संजय जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शिकायत लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि मामले में बाबी ट्रैवल्स संचालक सुनील लांबा और उसके बेटे प्रथम लांबा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X