शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:डेंगू का एक और मरीज, संक्रमितों की संख्या 93 हुई – Jammu And Kashmir News

November 6, 2026


– शहर के कबीरनगर में 34 वर्षीय महिला मिली डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के 50 घरों में करवाया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में डेंगू संक्रमण के नए मामले सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को शहर के कबीर नगर में 34 वर्षीय महिला की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 93 हो गई है।

नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित मरीज के घर के आसपास विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मरीज के घर सहित आसपास के 50 घरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए अपील की कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर रक्त की जांच करवाएं।

जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और अपने आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X