शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:आलू की बोरी उठाते वक्त जमीन पर गिरे किसान की मौत – Farmer Dies After Falling To The Ground While Lifting A Sack Of Potatoes

November 6, 2026


संभल। नखासा थाना क्षेत्र के बहरामपुर बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति की आलू की बोरी उठाते समय बेहोश होकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (45) के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ओमप्रकाश अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू लादकर पहुंचे थे। वे खेत में बोने के लिए मशीन में आलू की बोरी डाल रहे थे। इसी दौरान वे बोरी सहित खेत में गिरकर बेहोश हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर ओमप्रकाश को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर ओमप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया। पति की मौत से पत्नी रीना देवी और उनके छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमप्रकाश के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X