शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहपुर:लूट के बाद महिला की हत्या, बंधक बना गला दबाकर मारा, दरवाजे टूटे मिले और अलमारी खुली थी, जांच शुरू – Fatehpur Woman Murdered Following Robbery She Was Held Captive And Strangled To Death
फ़तेहपुर

फतेहपुर:लूट के बाद महिला की हत्या, बंधक बना गला दबाकर मारा, दरवाजे टूटे मिले और अलमारी खुली थी, जांच शुरू – Fatehpur Woman Murdered Following Robbery She Was Held Captive And Strangled To Death

November 6, 2026


Fatehpur Woman murdered following robbery she was held captive and strangled to death

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले में बिल्किश बेगम (58) की बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची है। घटनास्थल घर के बरामदे में महिला का शव बंधक हालत में मिला।

घर के अंदर कमरों के दरवाजे टूटे और अलमारी बक्से खुले पड़े मिले। महिला के दो पुत्र रोजगार के सिलसिले से मुंबई में रहते हैं। सीओ अवनीश कुमार राय ने बताया घटना की जांच की जा रही है। महिला घर से सुबह बाहर नहीं निकली थी। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो घटना का पता चला है। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X