शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले:बिना शर्त पक्के किए जाएं अग्निवीर, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी – Former Cm Hooda Says: Agniveers Should Be Granted Permanent Status Unconditionally
रोहतक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले:बिना शर्त पक्के किए जाएं अग्निवीर, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी – Former Cm Hooda Says: Agniveers Should Be Granted Permanent Status Unconditionally

November 6, 2026


Former CM Hooda says: Agniveers should be granted permanent status unconditionally

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अग्निवीरों को बिना शर्त के पक्का किया जाए। दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी है। सिर्फ दो साल का सेवा विस्तार देना अग्निवीरों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। वे वीरवार शाम को डी पार्क आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही अग्निवीर योजना का विरोध कर रही थी। यह योजना न तो देश के हित में है और न ही सेना के हित में। यहां तक कि सेना के कई पूर्व अधिकारी भी इसके खिलाफ खुलकर बोल रहे थे।

अब आखिरकार सरकार को भी यह बात माननी पड़ी है और योजना में कुछ नए प्रावधान जोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो युवा छह साल तक सेना में सेवा दे रहा है, उसके लिए और अतिरिक्त मानदंड क्या रह जाते हैं?

गेस्ट टीचर को पक्का करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जो नीति बनाई थी, उस पर खुद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुके हैं। उसी के तहत गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X