शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत – Dhaliara Kangra Truck Accident Punjab Driver Govind Singh Dies
कांगड़ा

हिमाचल:कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत – Dhaliara Kangra Truck Accident Punjab Driver Govind Singh Dies

November 6, 2026


Dhaliara Kangra Truck Accident Punjab Driver Govind Singh Dies

तीखे मोड़ पर पलटा लकड़ी से भरा ट्रक
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ढलियारा के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इमारती लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर ट्रक बड़ूहूं (देहरा) की ओर जा रहा था। जब ट्रक ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंचा तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गया।

स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एएसपी नवदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X