Jalaun News:मेडिकल कॉलेज में 128 स्लाइस सीटी स्कैन से एंजियोग्राफी शुरू – Angiography Using 128-slice Ct Scan Begins At The Medical College
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के लिए बृहस्पतिवार का दिन चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से अहम रहा। कॉलेज को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) टैंक की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन से हृदय, मस्तिष्क और किडनी की एंजियोग्राफी शुरू हो गई है। वहीं, अस्थि रोग विभाग में सीमेंटेड हिप ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की नई तकनीक से सर्जरी भी की गई।
