शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट:धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Chitrakoot Massive Surge Of Devotees At Kamtanath Dham On Dhanteras Stringent Security Arrangements In Place
चित्रकूट

चित्रकूट:धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Chitrakoot Massive Surge Of Devotees At Kamtanath Dham On Dhanteras Stringent Security Arrangements In Place

November 6, 2026


Chitrakoot massive surge of devotees at Kamtanath Dham on Dhanteras stringent security arrangements in place

धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी भीड़
– फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में धनतेरस के दिन भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान जगह-जगह तैनात हैं। गैर राज्यों और गैर जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि धनतेरस पर कामतानाथ के दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण परिवार सहित सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच गए। मेला प्रशासन का कहना है कि देर शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X