शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऑपरेशन त्रिशूल:नशे के सौदागरों और असलहा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी; सख्ती – Operation Trishul Crackdown Intensify Drug Traffickers And Arms Dealers Mobile And Whatsapp Numbers Released
आज़मगढ़

ऑपरेशन त्रिशूल:नशे के सौदागरों और असलहा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी; सख्ती – Operation Trishul Crackdown Intensify Drug Traffickers And Arms Dealers Mobile And Whatsapp Numbers Released

November 6, 2026


Operation Trishul Crackdown intensify drug traffickers and arms dealers mobile and WhatsApp numbers released

आजमगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिशूल से निगरानी होगी।

विस्तार

आजमगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार और अवैध असलहों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया है। इसके तहत सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित किया गया है। ‘नजर आपकी, कार्रवाई हमारी’ के नारे के साथ पुलिस ने आमजन से नशे के सौदागरों, ड्रग पैडलरों, अवैध हथियारों के कारोबारियों और अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की सूचना देने की अपील की है। इसके लिए विशेष मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9151828820 जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन की सहभागिता से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना है। पुलिस के अनुसार, अब लोग अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध भंडारण की जानकारी दे सकेंगे। इसके अलावा अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री और तस्करी तथा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़ी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं। 

पुलिस ने सूचना देने के लिए मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9151828820 जारी किया है। इस पर फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश, फोटो, वीडियो और लोकेशन भेजकर अवैध गतिविधियों की जानकारी दी जा सकती है। प्राप्त सूचनाओं की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X