शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:इलाज के दौरान चार माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा – Four-month-old Infant Dies During Treatment; Family Members Create A Commotion

November 6, 2026


शाहबाद (रामपुर)। इलाज के दौरान चार माह के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

शाहबाद के आंवला रोड स्थित एक एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बरेली के सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी नफीस अहमद के चार माह के बेटे अबु बकर को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि देर शाम इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X