शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:रांची से लाकर गोरखपुर में गांजा बेचने वाली तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 किलो गांजा बरामद – Three Female Smugglers Arrested For Bringing Cannabis From Ranchi To Sell In Gorakhpur; 78 Kg Of Cannabis Seized
मऊ

Mau News:रांची से लाकर गोरखपुर में गांजा बेचने वाली तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 किलो गांजा बरामद – Three Female Smugglers Arrested For Bringing Cannabis From Ranchi To Sell In Gorakhpur; 78 Kg Of Cannabis Seized

November 6, 2026


Three female smugglers arrested for bringing cannabis from Ranchi to sell in Gorakhpur; 78 kg of cannabis seized.

शहर कोतवाली  पुलिस ने तीन महिलाओं को गांजा के साथ  किया गिरफ्तार। स्रोत- स्वयं
– फोटो : Archive

मऊ। थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे तीन महिला तस्करों सुमन, कुसुम और रीना को गिरफ्तार किया। तीनों गोरखपुर जिले की निवासी हैं। झांरखंड की राजधानी रांची से गांजा लाकर गोरखपुर जिले में बेचती थीं।

इनके पास से बरामद 78 किलो गांजा सीज कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम सेल्फी पॉइंट के पास पहुंची।

वहां तीन महिलाएं गोरखपुर जिले के एम्स थाना के कूड़ाघाट निवासी सुमन, रीना और गायत्री नगर निवासी कुसुम ट्रॉली बैग लेकर मौजूद थीं और गोरखपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। पुलिस को नजदीक आते देख महिलाओं ने हटने का प्रयास किया, लेकिन महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों के सहयोग से उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रॉली बैग खुलवाए गए, तो सभी में सात सात पैकेट बरामद हुए, जिनमें 78 किलो गांजा था। पूछताछ में महिला तस्करों ने बताया कि वह अवैध गांजा रांची से लाकर गोरखपुर में ऊंचे दामों पर बेचती हैं। सुमन इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में गोरखपुर से जेल जा चुकी है और उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X