शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Prayagraj News:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Tractor
प्रयागराज

Prayagraj News:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Tractor

November 6, 2026


Motorcyclist killed after being hit by a tractor

कोरांव से मृतक मिराजुद्दीन उर्फ पप्पू फाइल फोटो
– फोटो : udhampur news

कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भारतगंज, मांडा निवासी मिराजुद्दीन उर्फ पप्पू (45) के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी खुशबू बानो के निकाह का निमंत्रण बांटने कोरांव बाजार जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ जिगिना निवासी साढ़ू भी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिराजुद्दीन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी कोरांव पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का साढ़ू हादसे में बाल-बाल बच गया।

मिराजुद्दीन की इकलौती बेटी खुशबू का निकाह आगामी 15 नवंबर को होना है। पिता अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण बांटने निकले थे। सड़क हादसे में उनकी जान चली जाने से बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया। विवाह से पहले पिता की अर्थी देखकर बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X