शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:स्कूलों के बनेंगे आधुनिक भवन, 1700 करोड़ रुपये होंगे खर्च, डिजाइन तैयार करेंगे विशेषज्ञ आर्किटेक्ट – Delhi To Spend Rs 1,700 Cr On Infra Upgrade: Empanels Architects For Govt Buildings
शिक्षा

दिल्ली:स्कूलों के बनेंगे आधुनिक भवन, 1700 करोड़ रुपये होंगे खर्च, डिजाइन तैयार करेंगे विशेषज्ञ आर्किटेक्ट – Delhi To Spend Rs 1,700 Cr On Infra Upgrade: Empanels Architects For Govt Buildings

November 6, 2026


Delhi to Spend Rs 1,700 Cr on Infra Upgrade: Empanels Architects for Govt Buildings

Delhi Schools Upgradation
– फोटो : AI Generated

विस्तार

दिल्ली में सरकारी स्कूलों, कार्यालयों और आवासीय परिसरों के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने इसकी व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। निगम इन परियोजनाओं के लिए आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनियों का तीन साल का पैनल बनाएगा।

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की 1500 करोड़ रुपये की भवन निर्माण परियोजनाओं का डिजाइन तैयार होगा। वहीं, 200 करोड़ रुपये के काम डीएसआईआईडीसी और अन्य विभागों के निर्माण कार्यों के लिए रखे गए हैं। इन भवनों में सरकारी स्कूल, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और आवासीय परिसर शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X