शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:दहगवां के दो एआरपी पदमुक्त, मूल विद्यालयों में भेजे गए – Two Arps From Dahgawan Relieved Of Their Positions And Sent Back To Their Original Schools

November 7, 2026


जरीफनगर। विकास खंड दहगवां में बेसिक शिक्षा विभाग ने विभागीय अनुशासनहीनता एवं कार्यों के प्रति लापरवाही के मामलों में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। बीएसए ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एआरपी गणित ललित यादव एवं एआरपी सामाजिक विषय राहुल यादव को उनके पद से पदमुक्त करते हुए मूल विद्यालयों में वापस भेज दिया है।

दोनों एआरपी के विरुद्ध लंबे समय से शासकीय स्तर से निर्धारित दायित्वों एवं विभागीय कार्यों में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना आदि की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामलों की विभागीय स्तर पर जांच एवं समीक्षा की गई। जांच के उपरांत जिलाधिकारी बदायूं के अनुमोदन से दोनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें एआरपी पद से हटाते हुए उनके कार्यरत मूल विद्यालयों में वापस भेजने का आदेश संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराया। अब ये दोनों अपने मूल विद्यालय में पूर्व की भांति शिक्षण कार्य करेंगे।

एआरपी का काम स्कूलों का सुपरविजन करना है, लेकिन उनके स्तर से लगातार लापरवाही की जा रही थी। इसकी वजह से उनको उनके मूल विद्यालय भेज दिया गया है। – नवीन कुमार बीएसए, बदायूं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X