शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल सरकार के नए आदेश:अब वरिष्ठता में जुड़ेगी अनुबंध सेवा, बदलेगा कर्मचारियों का प्रमोशन क्रम – Himachal Govt New Orders : Contractual Service Will Now Count Towards Seniority
शिमला

हिमाचल सरकार के नए आदेश:अब वरिष्ठता में जुड़ेगी अनुबंध सेवा, बदलेगा कर्मचारियों का प्रमोशन क्रम – Himachal Govt New Orders : Contractual Service Will Now Count Towards Seniority

November 7, 2026


Himachal govt New orders : Contractual service will now count towards seniority

वरिष्ठता में जुड़ेगी अनुबंध सेवा, बदलेगा कर्मचारियों का प्रमोशन क्रम।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति का क्रम बदलने जा रहा है। अब अनुबंध पर की गई सेवा को भी वरिष्ठता में जोड़ा जाएगा। इससे कई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची में स्थान बदल सकता है। जो कर्मचारी नई सूची में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के पात्र बनेंगे, उनके लिए विभागों को दोबारा डीपीसी करनी होगी। वहीं, पहले पदोन्नति पा चुके कुछ कर्मचारियों की स्थिति भी बदल सकती है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को नए निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम 2024 को हाईकोर्ट की ओर से रद्द किए जाने और सुप्रीम कोर्ट से सरकार की अपील खारिज होने के बाद लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X