शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:रायपुररानी में 11 किसानों के खेतों से केबल चोरी – Cables Stolen From The Fields Of 11 Farmers In Raipurrani

November 7, 2026


वीरवार रात वारदात को दिया अंजाम, कुछ खेतों से फ्यूज और स्टार्टर भी ले गए चोर

संवाद न्यूज एजेंसी

रायपुररानी। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। वीरवार रात चोरों ने किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए 11 किसानों की ट्यूबवेल मोटरों की केबल चोरी कर ली। वहीं, कुछ किसानों के खेतों से मोटर के फ्यूज और स्टार्टर भी गायब मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत नंबरदार, प्रवेश सैनी, मोहित सैनी, कृष्ण लाल, पवन कुमार, रोहित सैनी, तरसेम सिंह, मुकेश छाबड़ा, प्रेम चंद सैनी, ज्ञान चंद और जयपाल सैनी के खेतों में चोरी की वारदात हुई है। चोर खेतों में लगी मोटरों की केबल काटकर ले गए।

शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद किसानों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी।

एक ही रात में 11 किसानों के खेतों में चोरी होने से किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X