Rudraprayag News:गांव-गांव चौपाल लगाकर संगठन मजबूत कर रहा उक्रांद – Ukd Is Strengthening Its Organization By Holding Village-level Community Meetings (chaupals)
तिलवाड़ा में हुई बैठक, महिलाओं और युवाओं से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उक्रांद इन दिनों संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। उक्रांद सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा ने बताया कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं और युवाओं से संवाद स्थापित कर जनता को दल के प्रति लामबंद करने में जुटे हैं। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की तिलवाड़ा में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी सहित जिला संगठन के पदाधिकारी एवं दल के नेतागण उपस्थित रहे।
बैठक में उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभावासियों को विकास के नाम पर हमेशा ठगा गया है जिसे उक्रांद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विकास विरोधी ताकतों के खिलाफ लामबंद होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे गांव गांव जाकर आम जनता से नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कई गांवों की पेयजल व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। जंगली जानवरों से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता आज उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए उक्रांद की ओर टकटकी लगाए बैठी है। इस अवसर पर उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, कैप्टन वीरेंद्र विष्ट, केन्द्रीय सचिव पृथ्वी पाल रावत, वरिष्ठ नेता जसपाल रावत, जसपाल जंगवाण, जिला उपाध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, महामंत्री शैलेन्द्र बुटोला, युवा नेता यश नेगी आदि मौजूद थे।
