शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:दिवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए दौड़ेंगी 63 अतिरिक्त बसें – 63 Additional Buses Will Run From Chandigarh To Himachal During Diwali
चंडीगढ़

Chandigarh News:दिवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए दौड़ेंगी 63 अतिरिक्त बसें – 63 Additional Buses Will Run From Chandigarh To Himachal During Diwali

November 7, 2026


दिवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए दौड़ेंगी 63 अतिरिक्त बसें

दिल्ली और बद्दी से भी चलेंगी विशेष बसें, 35 से अधिक सवारियां होने पर ऑन डिमांड मिलेगी सेवा

माई सिटी रिपोर्टर

शिमला। दिवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए एचआरटीसी शनिवार को 63 अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिल्ली से 49 और बद्दी से 20 बसें भी प्रदेश के विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। इससे पहले छह नवंबर को चंडीगढ़ से 69, दिल्ली से 42 और बद्दी से 23 विशेष बसें चलाई गई थीं। निगम 35 से अधिक यात्रियों की मांग पर ऑन डिमांड भी बस भेजेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार, आठ नवंबर शाम पांच बजे से नौ नवंबर सुबह आठ बजे तक प्रदेश में स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा समेत प्रमुख रूटों पर विशेष बसें चलेंगी।

चंडीगढ़ की बसें भी अब बिना परमिट नहीं दौड़ेंगी फोरलेन पर

हाईकोर्ट ने एचआरटीसी, सीटीयू, पंजाब-हरियाणा रोडवेज और निजी बसों पर लागू किया आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिलासपुर के नौणी से शुरू होने वाले फोरलेन पर बिना वैध रूट परमिट बसें चलाने पर रोक लगा दी है। आदेश चंडीगढ़ की सीटीयू बसों के साथ एचआरटीसी, पंजाब और हरियाणा रोडवेज तथा निजी बस ऑपरेटरों पर भी लागू होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि जिन बसों के परमिट पुराने रूट के हैं, उन्हें उसी रास्ते से चलना होगा। आरटीओ बिलासपुर को रूट बदलने के आवेदनों पर सभी पक्षों को सुनकर चार सप्ताह में फैसला करने के निर्देश दिए हैं। मामला निजी ऑपरेटरों के साथ सरकारी बसों को दी जा रही कथित छूट से जुड़ा था। अदालत ने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X