Indo Western Outfit Ideas: दिवाली रोशनी का पर्व होने के साथ ही सजने-संवरने का भी मौका है। इस दिन हर कोई पूजा से लेकर पार्टी और फैमिली गेट-टुगेदर तक खूबसूरत दिखना चाहता है। फैशन स्टाइलिस्ट्स के अनुसार, इस साल एथनिक फैशन में ट्रेडिशनल अंदाज के साथ मॉडर्न टच, स्टाइलिश कट्स और ग्लैमरस डिजाइन का खास ट्रेंड देखने को मिल रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दिवाली पर आपको स्टाइलिश दिखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
को-ऑर्ड सेट
एथनिक को-ऑर्ड आउटफिट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। खास बात यह है कि यह कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते। मार्केट में को-ऑर्ड सेट के कई सौ डिजाइन उपलब्ध हैं। आपको यह हल्के से हल्के और भारी से भारी डिजाइन में मिल जाएंगे।
2 of 5
skirt wearing tips
– फोटो : instagram
क्रॉप टॉप विद स्कर्ट
युवा लड़कियों के बीच यह खासा लोकप्रिय है, क्योंकि यह बेहद ही खूबसूरत और क्लासी दिखता है। यह लुक आपके एथनिक पहनावे को एक मॉडर्न टच देता है। अगर आप क्रॉप टॉप नहीं पहनना चाहती हैं तो कुर्ती या जैकेट स्टाइल ब्लाउज भी पहन सकती हैं। इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और क्लासी भी दिखेंगी।
शरारा पैंट्स
इंडो-वेस्टर्न की खास बात यही है कि आप इसे अपने तरीके से जैसे चाहे वैसे स्टाइल कर सकती हैं। शरारा के ऊपर आप कुर्ती की जगह क्रॉप टॉप, जैकेट या साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को डिजाइनर मीकु कुमार द्वारा स्टाइल किया गया है, जो आपको एक खास लुक देने के लिए तैयार है।
3 of 5
indo western outfit
– फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न स्टाइल स्कर्ट
यह दिखने में धोती स्टाइल स्कर्ट है, लेकिन अगर आप इस पर दुपट्टे को साड़ी की तरह स्टाइल करती हैं तो यह आपको साड़ी लुक देता है। आप इस पर छोटी कुर्ती या ब्लाउज पहन सकती हैं, जो आपके लुक को एकदम अलग बना देगा।
साड़ी विद लॉन्ग श्रग
श्रग हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। इसे आप कुर्ती, प्लाजो, लॉग स्कर्ट या साड़ी पर पहन सकती हैं। लेकिन अभी जो सबसे ज्यादा चलन में है, वह है साड़ी विद लॉन्ग श्रग। इसमें साड़ी आप अपनी पसंद से पहन सकती हैं और उसके ऊपर सुंदर सा श्रग पहनकर उसकी शोभा बढ़ा सकती हैं।
4 of 5
Anarkali Gown
– फोटो : instagram
फ्यूजन साड़ी
फ्यूजन के जादू ने पारंपरिक साड़ियों को एक आधुनिक मोड़ और एक अलग पहचान दी है। आसान भाषा में कहें तो फ्यूजन माने घालमेल! इसमें पेटिकोट की जगह जींस पहना जाता है, बलाउज की जगह शर्ट पहनी जाती है या फिर आप जैसा चाहें वैसा प्रयोग इसके साथ कर सकती हैं।
फ्लोर-लेंथ गाउन
कोई भी अवसर हो, गाउन हमेशा खूबसूरत दिखता है। इस साल दिवाली पर आप हल्के रंग या पेस्टल रंग के गाउन का चुनाव कर सकती हैं। इस पर आप श्रग भी पहन सकती हैं, दुपट्टे को अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं या गाउन का टॉप ऑफ शोल्डर बनवा सकती हैं।
5 of 5
Indo Western Outfit For Diwali
– फोटो : AI
स्टेटमेंट ज्वेलरी से लुक को करें पूरा
किसी भी एथनिक लुक की असली खूबसूरती उसकी एक्सेसरीज में छिपी होती है। इसलिए इस दिवाली अपने आउटफिट के साथ कुंदन, पोल्की, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर और टेंपल ज्वेलरी को स्टाइल करें। हैवी आउटफिट के साथ हल्की ज्वेलरी और सिंपल कपड़ों के साथ स्टेटमेंट नेकलेस या बड़े झुमके पहनें। साथ ही मेकअप में ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट स्मोकी आईज और न्यूड या रेड लिपस्टिक का चुनाव करें। इसके अलावा एम्ब्रॉयडर्ड पोटली बैग, खूबसूरत क्लच, ट्रेडिशनल जूतियां और मोजड़ी का साथ आपके लुक को कंप्लीट करेगा।