शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दो दिन से लापता युवक की मांड नदी में मिली लाश:पुल किनारे झाड़ियों में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस – Body Of Youth Missing For Two Days Found In Raigarh River; Police Investigating Whether It Is A Case Of Suicid
रायगढ़

दो दिन से लापता युवक की मांड नदी में मिली लाश:पुल किनारे झाड़ियों में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस – Body Of Youth Missing For Two Days Found In Raigarh River; Police Investigating Whether It Is A Case Of Suicid

November 7, 2026


Body of youth missing for two days found in Raigarh river; police investigating whether it is a case of suicid

दो दिन से लापता युवक की नदी में लाश मिली

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम से लापता युवक का शव आज सुबह मांड नदी में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। घटना छाल क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ेकेला निवासी ओम राठिया पिता बीरसिंह राठिया 24 साल का शव आज सुबह 10 बजे बंगरसुता गांव के पुल किनारे झाड़ियों में लाश मिली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि ओम राठिया रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन से घर लौटा था, लेकिन कुछ देर बाद वह पुनः परिजनों को कुछ बताए घर से निकल गया था। देर रात तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन गांव के आसपास एवं रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन इसके बावजूद ओम राठिया का कुछ पता नहीं चला।

परिजनों के द्वारा लगातार लापता युवक की पतासाजी की जा रही थी, इसी बीच आज सुबह ओम राठिया की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मांड नदी के किनारे पहुंचा और गहरे पानी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

नदी में युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही एफएसएल और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम किये अस्पताल भेज दिया गया है। छाल पुलिस मृतक युवक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X