शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:मारपीट करने के आरोपियों को जमानत मिली – The Accused In The Assault Case Were Granted Bail

November 7, 2026


नई टिहरी। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद की अदालत ने मारपीट के मामले में आरोपी जयेंद्र सिंह और जसवीर सिंह राणा निवासी ग्राम अखोड़ी, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल को जमानत दे दी। दोनों आरोपी 27 सितंबर 2026 से जिला कारागार में बंद थे।

बचाव पक्ष ने जमानत प्रार्थना पत्र में दोनों को निर्दोष बताते हुए कहा कि 22 सितंबर 2026 को जयेंद्र सिंह अपने पुत्र और पत्नी रंजना के साथ घनसाली से अखोड़ी लौट रहे थे। इस दौरान प्रथम सूचनादाता ने जयेंद्र के पिता और पत्नी पर हमला किया, जिसमें जयेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई और उनके पिता भी चोटिल हुए। 23 सितंबर को मेडिकल कराने घनसाली जाते समय जयेंद्र पर कुछ लोगों ने फिर हमला किया। इसकी तहरीर घनसाली थाने में दी गई थी।

वहीं, विरोध पक्ष ने जयेंद्र के आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जयेंद्र सिंह और जसवीर सिंह राणा को 30-30 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि के व्यक्तिगत बंध पत्र प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दे दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X